पाठ्य का आकार:
|
|
कंट्रास्ट योजनाएं:
अ) फाऊन्डेशन कोर्स (मूलभूत पाठ्यक्रम)
मूलभूत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम पांचवी कक्षा तक शिक्षा होना आवश्यक हैं। मूलभूत पाठ्यक्रम समकक्षता आठवीं कक्षा के बराबर हैं। इसमें सार्वजनिक परीक्षा, अंक या प्रमाणपत्र नहीं हाेते। पांच विषयों का प्रस्ताव हैं जिसमें ग्रुप 'ए ' से एक या दो भाषाएँ और शेष 3 विषय ग्रुप 'बी ' से लिए जा सकते हैं।
ब) माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education)
पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए कम से कम कक्षा आँठ तक शिक्षा या नेशनल ओपन स्कूल से फाउन्डेशन कोर्स आवश्यक हैं। माध्यमिक शिक्षण कक्षा दस के बराबर हैं। दिए जाने वाले विषयों में कोई भी एक भाषा का समावेश हैं एवं पाँच विषयों में व्यावसायिक विषयों के लिए वैकल्पिक चुनाव भी उपलब्ध हैं।
सार्वजनिक परीक्षा ली जाती हैं एवं पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर माध्यमिक पाठशाला प्रमाणपत्र भी दिया जाता हैं।
इसमें विशेष सुविधा यह हैं कि विद्यार्थी एक साल में एक ही विषय की परीक्षा दें सकता हैं अर्थात पांच वर्ष के प्रत्येक वर्ष में एक विषय के हिसाब से विद्यार्थी अपनी गति एवं सुविधा के हिसाब से अध्ययन करते हुए पाठ्यक्रम पूर्ण कर सकता हैं।
श्रवण-विकलांग जो कि माध्यमिक शिक्षण किती मान्यता-प्राप्त बोर्डं ऑफ एज्युकेशन द्वारा या संयुक्त नियमित माध्यमिक स्कूल द्वारा या विशेष स्कूल द्वारा या राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय द्वारा सफलता पूर्वक पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रवेश दिया जाता हैं। श्रवण-विकलांग बच्चे भाषा में छूट के अधिकारी हैं एवं वैकल्पिक विषयों का चुनाव कर सकते हैं।
विशेष विद्यालय श्रवण-विकलांग बच्चे जो कि माध्यमिक शिक्षण किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एज्युकेशन द्वारा या संयुक्त नियमित माध्यमिक स्कूल द्वारा या विशेष स्कूल द्वारा या राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय द्वारा पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें उच्च माध्यमिक विशेष स्कूल में प्रवेश दिया जाता हैं। इस प्रकार के विशेष स्कूल इस समय केवल चेन्नई में हैं :
श्रवण-विकलांग व्यक्ति जो कि माध्यमिक शिक्षण समेकित या विशेष स्कूल से जो कि बोर्ड ऑफ एज्युकेशन से मान्यता प्राप्त हैं, पूर्ण कर चुके हैं, वे उच्च शिक्षा के लिए नियमित महाविद्यालय अथवा आईजीएनओयू (इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवसिर्टी) में प्रवेश ले सकते हैं।
कार्यकलाप और सेवाएँ सूची खोले
जागरूकता सूची खोले
अंतिम अद्यतन दिनांक: २७/०७/२०१२