पाठ्य का आकार:
|
|
कंट्रास्ट योजनाएं:
सूचना एवं प्रलेखन, यह एन.आइ.एच.एच. और इसके लाभार्थियों के बीच प्रत्यक्ष रूप से एक महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र हैं। इसका उद्देश्य श्रवण विकलागता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों और सगठनों / संस्थाओं के लिए जानकारी प्राप्त करना, उसका समायोजन तथा जानकारी वितरित करना हैं।
कम्प्यूटर केन्द्र, संस्थान की गतिविधियों के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयरो को विकसित करते हुए कम्प्यूटराइजेशन प्रोसेस सरल एवं सुसाध्य बनाना। योग्य रेडिमेड साफ्टवेयर पैकेजेस की पहचान तथा सिफारिश करना, सुलभ एवं योग्य हार्डवेयर्स की संस्तुति, इन्टरनेट सेवाओं का समन्वयन, हार्डवेयर सेवाओं का अनुरक्षण, जरूरत महसूस होने पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंना तथा डाटा प्रोसेसिंग कार्य में आधारभूत सहायता आदि कार्य करता हैं। संस्थान के कार्मिक-गण एवं छात्रों के लिए इन्टरनेट सेवा पुस्तकालय और अन्य कई विभागों में उपलब्ध करायी गई हैं।
संस्थान की महत्वपूर्ण क्रिया-कलापों से संबंधित कम्प्यूटरांइजेशन कार्य प्रक्रियाधीन हैं, जिसमें निदानिक, प्रशासनिक, शैक्षिक और वित्तीय गतिविधियाँ शामिल हैं। संस्थान ने अपनी वेबसाइटं बनाई हैं - www.ayjnihh.nic.in यह वेबसाइट वाचा एवं श्रवण विकलांगता पर विस्तृत जानकारी का कोष हैं और अन्य बेजोड. वेबसाइट के साथ जुडा हैं। और जो श्रवण विकलांगों की जल्द पहचान रोकथाम, निदान, हस्तक्षेपन और श्रवण विकलांग व्यक्तियों और उनके परिवार को पुनर्वास कार्य में सहायता करना वेबसाइट में ताजा जानकारी एवं घटनाओं संबंधी विस्तृत जानकारी समय-समय पर अद्यतन बनाई जा रही हैं।
केन्द्रीय वातानुकूलित पुस्तकालय की क्षमता साठ व्यक्तियों के बैठने की हैं। पुस्तकालय में कुल 15910 पठन सामग्री उपलब्ध हैं, जिसमें 815 हिंन्दी किताबे, 831 जर्नल्स के पिछले खण्ड के बाउन्ड अंक, 601 माइक्रो फिल्म एवं 319 दृष्य-व्य आदि शामिल हैं।
भारत वर्ष में श्रवण विकलांग व्यक्तियों के लिए उपलब्ध पुनर्वसन स्रोतों संबंधी जानकारी उपलब्ध करने वाली निर्देशिका संस्थान में उपलब्ध हैं - जिसमें बधिरो के लिए विद्यमान स्कूलों, अधिनियमों, रियायते तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं संबंधी जानकारी शामिल हैं। यह स्कूल डिरेक्टरी रु.250 + रु.75 डाक व्यय मूल्य में संस्थान में उपलब्ध हैं।
कार्यकलाप और सेवाएँ सूची खोले
जागरूकता सूची खोले
अंतिम अद्यतन दिनांक: २७/०७/२०१२